प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल से पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की

मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से झाँसी में इस कार्यक्रम से जुड़े

प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4352.40 करोड़ रु0 अन्तरित


लखनऊ : 20 जून, 2026


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज पश्चिम बंगाल से पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में जारी की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी झाँसी स्थित आयुक्त सभागार से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। आज जारी किस्त के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए, उनके बैंक खातों में 4352.40 करोड़ रुपये की धनराशि अन्तरित हुई। मुख्यमंत्री जी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।