ओ0बी0सी0 छात्र/छात्राओं हेतु ‘ओ’ लेवल तथा ‘सी0सी0सी0’ निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने की 

अन्तिम तिथि 10 जुलाई, 2026

http://obccomputertraining.upsdc.gov.in

पर आनलाइन आवेदन करें

लखनऊ: दिनांक: 24 जून, 2026

उ0प्र0 सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ओ0बी0सी0 समाज के इण्टरमीडिएट पास छात्र/छात्राओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु समय सारिणी जारी कर दी है। ऐसे छात्र/छात्राओं जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 01 लाख रूपये तक या इससे कम है, और वह किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो, को भारत सरकार की नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का प्राविधान है। 

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभियार्थियों के लिए 10 जुलाई 2026 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट की http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं के चयन का कार्य पूर्ण हो चुका है। 01 अगस्त, 2026 से प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हो जाएगा। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधी 01 वर्ष तथा ‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधी 03 माह है। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु भुगतान की जाने वाली धनरिशी 15000/- प्रति प्रशिक्षार्थी तथा ‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 3500/- प्रति लाभार्थी को विभाग द्वारा सीधे भुगतान करने की व्यवस्था है।

सम्पर्क सूत्र: मो0 इक़बाल खाँँ, सूचना अधिकारी