पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत देवरिया के लिए 260.84 लाख रूपये मंजूर
लखनऊ: 10 जून, 2026
प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) के अंतर्गत जनपद देवरिया की 13 विकास परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 02 करोड़ 60 लाख 84 हजार रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए इसकी प्रति जिलाधिकारी, देवरिया को प्रेषित कर दी गई है।
शासनादेश के अनुसार जनपद देवरिया के ग्राम मारीपुर हेतु 49.92 लाख रूपये, विकास ख0 बरहज के ग्राम अम्मा पाण्डेय हेतु 21.09 लाख रूपये, वि0ख0 भागलपुर के ग्राम बकुची हेतु 38.89 लाख रूपये, वि0ख0 लार हेतु 60.17 लाख रूपये, रामपुर कारखाना धूस हेतु 24.72 लाख रूपये, वि0ख0 गौरीबाजार हेतु 2.54 लाख रूपये, वि0ख0 बैतालपुर हेतु 2.54 लाख रूपये, वि0ख0 देसहीं हेतु 2.54 लाख रूपये, वि0ख0 पथरेवा के विशुनपुरा बाजार हेतु 2.54 लाख रूपये, वि0ख0 पथरदेवा के बघौचघाट हेतु 2.54 लाख रूपये, वि0ख0 देसही हेतु 2.54 लाख रूपये, वि0ख0 पथरदेवा के ग्राम पकहां हेतु 2.54 लाख रूपये तथा एन0एच0-28 हेतु 48.27 लाख रूपये की धनराशि मंजूर की गई है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know