अर्णव को 56,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप
लखनऊ, 24 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्र अर्णव अग्रवाल ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की बदौलत उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित फ्लोरिडा टेक यूनिवर्सिटी से 56,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और छात्र ने विश्व प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्काॅलरशिप अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। अर्णव को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि अर्णव ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। खास बात यह है कि सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को अमेरिका की ही यूनिवर्सिटी आॅफ मिनेसोटा, यूनिवर्सिटी आॅफ कोलोराडो बोल्डर के साथ ही नीदरलैंड की डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलाॅजी ने भी स्काॅलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है।
श्री खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 110 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। श्री खन्ना ने आगे बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know