आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सेे जोड़ने हेतु ग्रीन-फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये जारी

लखनऊ: 30 जून, 2026
 उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने हेतु प्रस्तावित ग्रीन-फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पचहत्तर करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि कुल 200 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान में से स्वीकृत की गई है।
शासन द्वारा यूपीडा को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल वास्तविक आवश्यकता के अनुसार किया जाए तथा किसी भी स्थिति में इसे अग्रिम रूप से आहरित कर बैंक अथवा अन्य खाते में एकमुश्त न रखा जाए। साथ ही परियोजना पर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुमोदन सक्षम स्तर से नियमानुसार प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाएगा।