तैराकी में सी.एम.एस. छात्र ने एक गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीते

लखनऊ, 17 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-11 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण दुबे ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट सीनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप में एक मेडल एवं दो सिल्वर मेडल जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स 

श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कृष्ण दुबे ने अपनी अभूतपूर्व तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 400मी इण्डिविजुअल मिडले प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जबकि 100 मी एवं 200 मी बटरफ्लाई स्पर्धाओं में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस तैराकी चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है, साथ ही आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। 

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार तैराक के उज्वल भविष्य की कामना की है। 

श्री खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।