केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम एवं के.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आगरा के मध्य कैशरहित स्वास्थ्य सेवाओं हेतु एमओयू संपन्न
दिनांक 08.06.2026 को संस्थान में भा.कृ.अ.प.- केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मखदूम, मथुरा द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगरा स्थित के.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के साथ कैशरहित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया ।
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में संस्थान की ओर से निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली उपस्थित रहे । के.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, आगरा की ओर से ब्रिगेडियर श्री अशोक कुमार अरोड़ा, निदेशक (प्रशासन) एवं श्री शदाब आलम, सह निदेशक उपस्थित रहे ।
इस समझौते के अंतर्गत संस्थान में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीजीएचएस/सीएस-एमए नियमों एवं निर्धारित दरों के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं उपचार कैशरहित आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे । इससे कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा उपचार के समय तत्काल भुगतान संबंधी कठिनाइयों से राहत मिलेगी ।
डॉ. मनीष कुमार चेटली ने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए संस्थान निरंतर प्रयासरत है । यह समझौता कर्मचारियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । संस्थान को विश्वास है कि इस पहल से कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी ।
एमओयू हस्ताक्षर समारोह के अवसर पर संस्थान के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । उन्होंने कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं कैशरहित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संस्थान द्वारा की गई इस पहल की सराहना की ।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know