यूपी में रोजगार और आजीविका को नई गति देगी वीबी-जी राम जी योजना
-श्री केशव प्रसाद मौर्य
विकसित भारत-जी राम जी योजना का 2 जुलाई को होगा राज्यव्यापी जन सम्मेलन लॉन्च इवेंट कार्यक्रम-श्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी वी.बी.जी. राम जी योजना
2 जुलाई को राज्यभर में जन सम्मेलन एवं 10,000 कार्यों का होगा शुभारंभ
लखनऊ: 28 जून, 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर वी.बी.जी. राम जी (विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी पूरी कर ली है। योजना 1 जुलाई 2026 से पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में भी लागू हो जाएगी। श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के अनुपालन मे ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय द्वारा सभी जनपद, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा से संबंधित साइन बोर्ड, सूचना पट्टिकाओं आदि को अपडेट कर “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना, उत्तर प्रदेश” नाम अंकित करने के निर्देश दे दिये हैं।
2 जुलाई 2026 को राज्यव्यापी जन सम्मेलन लॉन्च इवेंट कार्यक्रम निर्धारित दिशा निर्देशो के अनुरूप होगा। 2 जुलाई 2026 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ होगा। इसके अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी प्रत्येक विकास खण्ड की 02 ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जन सम्मेलन में योजना के अंतर्गत कार्यों का शुभारंभ करना, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, श्रमिकों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं स्थानीय समुदाय के साथ जन सम्मेलन आयोजित होगा। प्रस्तावित कार्यों एवं विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रदर्शन किया जाएगा। विकसित भारत-जी राम जी योजना की मुख्य विशेषताओं, लाभों एवं 125 दिनों के रोजगार गारंटी पर प्रचार सामग्री (पोस्टर, बैनर, स्टैंडी) का प्रदर्शन करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में कुल 10,000 कार्य 2 जुलाई को शुरू किए जाएंगे। सर्वाधिक कार्य शुरू करने वाले जनपदों में आजमगढ़ (342), जौनपुर (337), गाज़ीपुर (326), सीतापुर (319) आदि शामिल हैं।
बता दें कि योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी को मजबूत करना है,आजीविका संवर्धन एवं विकसित ग्राम पंचायतों का निर्माण करना,पारदर्शिता, डिजिटल प्रणाली एवं विकेन्द्रीकृत योजना बनाना है।
आयुक्त,ग्राम्य विकास विभाग श्री जी एस प्रियदर्शी ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों/अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयकों को निर्देश दिये है कि जन सम्मेलन का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know