गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर का घेराव आज


लखनऊ। गुडम्बा थानान्तर्गत पैकरामऊ गांव में भूमि विवाद में जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी कल 23 जून को अपराह्न 12 बजे शहर के पुलिस कमिश्नर का घेराव करेंगे। आज यहां घेराव की घोषणा करते हुये गौरव गोस्वामी ने बताया कि पैकरामऊ स्थित खेतिहर भूमि पर विशेष समुदाय के लोग कब्जा करने की नीयत से बीते दिनों जुताई करने गये विपिन गुप्ता, अरुण वर्मा व अन्य साथियों पर फुरकान ,व उनके साथियों ने पत्थरबाजी और जानलेवा हमलाकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके संबंध में दर्ज मामले में मुख्य आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन नामजद अन्य आरोपी और पत्थरबाजी के वायरल वीडियो में पहचान में आये लोगों को पुलिस अभी तक गिरफ्तारी करने में बच रही है। जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन कल 23 जून को अपराह्न 12 बजे शहर के पुलिस कमिश्नर का घेराव करेगा।