जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 


लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने गुडम्बा थानान्तर्गत ग्राम पैकरामऊ में भूमि विवाद को लेकर हुयी जानलेवा मारपीट के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। श्री त्रिवेदी ने इस मामले में  बीते दिनों खेतिहर भूमि को जोतते समय हिन्दू मालिक पर पत्थरबाजी और जानलेवा मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें दर्ज मामले में मुख्य आरोपी फुरकान को जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही पत्थरबाजी की वायरल वीडियो में मो. फहद पुत्र मुजीब बेहटा, मो. अहद पुत्र मुजीब निवासी बेहटा, करीब पुत्र राजू निवासी बेहटा, मो. नदीम पुत्र उस्मान बेहटा, बिलाल हमजा पुत्र हबीव, मो.अरमान पुत्र उस्मान बेहटा की पहचान वीडियो से हुई है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि फरार अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है, ऐसे में पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजे अन्यथा अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी। मालूम हो कि गुडम्बा थानान्तर्गत पैकरामऊ के खेतिहर भूमि खसरा संख्या 487 पर दुल्लीचन्द अपने पुत्र आदि के साथ बीते 14 जून को जुतायी करने गये थे, कि तभी मुख्य आरोपी फुरकान के इशारे पर उनके परिवार की महिलाओं ने पत्थरबाजी की और 19 जून को दोपहर लगभग दो बजे जुतायी के दौरान फुरकान अली, फरहान अली, शान मोहम्मद, दीपक लोधी, आमिर हमजा, धर्मेन्द्र सहित 10-15 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डण्डों व ईटों से मारपीट की जिससे पीड़ित का बेटा विपिन गुप्ता व उसका मित्र अरूण वर्मा बुरी तरह घायल हो गये थे। 


अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें:-

मोबाइल नम्बर - +916393181993