बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की आचार्य शिल्पी वर्मा को कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के अनुमोदन के पश्चात सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आचार्य शिल्पी वर्मा संकाय की पहली महिला संकायाध्यक्ष बनी हैं।उनको इस सन्दर्भ में पत्र कुलसचिव डॉ अश्विनी सिंह ने जारी किया और शुभकामनायें प्रेषित कीं। संकाय के शिक्षकों, छात्र/छात्राओं ने उनके संकायाध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर की। आचार्य शिल्पी वर्मा सदस्य बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट, मुख्य सतर्कता अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर आईक्यूएसी, डिप्टी प्रॉक्टर, सदस्य प्लानिंग बोर्ड, सदस्य बिल्डिंग कमिटी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। वर्तमान में आचार्य शिल्पी वर्मा डायरेक्टर आईक्यूएसी, प्रेजिडेंट बीबीएयू आलूमनी एसोसिएशन आदि का भी पदभार संभाल रही हैं। प्रो शिल्पी विश्वविद्यालय के बाहर भी सक्रिय रूप से विभिन्न अकादमिक गतिविधियों जैसे एग्जीक्यूटिव मेंबर इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ स्पेशल लाइब्रेरिज एंड इनफार्मेशन सेंटर्स, अध्यक्ष नैक पियर टीम आदि में सक्रिय हैं। प्रो शिल्पी ने बताया कि अपने कार्यकाल में वो संकाय को नयी दिशा और उत्कृष्टता पर ले जाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान सतत विकास लक्ष्य और 2047 विकसित भारत को ध्यान में रखते हुये नवीन शोध, शिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान रहेगा।कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, प्रो सुनीता मिश्रा, प्रो शुरा दारा पुरी, प्रो प्रीति मिश्रा, प्रो राज शरण शाही, सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राजश्री, प्रो आर ए खान, डॉ धीरेन्द्र पाण्डेय, डॉ अल्का, संगणक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो दीपा राज, प्रो. विपिन सक्सेना, डॉ मनोज कुमार, डॉ नरेन्द्र कुमार, स्थापना अनुभाग के प्रो इंचार्ज आचार्य ओ पी वि शुक्ला, प्रो बी एस भदौरिया, प्रो संजय कुमार, डॉ रवि शंकर वर्मा, डॉ अमोघ सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई प्रेषित की।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know