सपा ने नेहा दीक्षित को पार्टी से किया निष्कासित

__________


हरदोई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में नेहा दीक्षित को समाजवादी पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी किया गया।


जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि लगभग एक माह पूर्व समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करने वाली श्रीमती नेहा दीक्षित को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।


प्रेस नोट के अनुसार नेहा दीक्षित का अब पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और न ही पार्टी उनके किसी बयान अथवा गतिविधि के लिए जिम्मेदार होगी।


यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली द्वारा की गई है। प्रेस नोट जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।