*राज्यमंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में ‘बड़ा मंगल हरित भंडारा’ कल*
*केंद्र सरकार के 12 वर्ष व प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर विज्ञानपुरी स्थित वायरलेस चौराहे पर आयोजन, सहभागिता की अपील*
*लखनऊ: 22 जून, 2026*
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को ‘बड़ा मंगल हरित भंडारा’ आयोजित होगा। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण के तत्वावधान में आयोजित भंडारा कार्यक्रम विज्ञानपुरी स्थित वायरलेस चौराहा के पास सुबह 11ः00 बजे से शुरू होगा। भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने सभी से सपरिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण करने करने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know