विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सनातन संघ ने किया पौधारोपण
 जीपीओ पार्क में राष्ट्रीय सनातन संख्या अध्यक्ष दिनेश खरे की अगवाई में 101 औषधि पेड़ों का पौधारोपण किया गया 
501 तुलसी पौधों का वितरण कर मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना की गई   
 लखनऊ.  विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर लखनऊ के जीपीओ पार्क में राष्ट्रीय सनातन संख्या अध्यक्ष दिनेश खरे की अगवाई में 101 औषधि पेड़ों का पौधारोपण किया गया इस अवसर पर 501 तुलसी पौधों का वितरण कर मुख्यमंत्री के लंबे एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई. इस अवसर पर जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी संख्या में अर्जुन शीशम पीपल अमरूद जामुन आदित्य अशोक के पौधों का रोपण किया जाए जबकि 501 तुलसी पौधों का वितरण कर मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना की गई इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे के अलावा महर्षि विश्वविद्यालय के प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा रितु खरे एमबी सिंह संजीव सक्सेना जैनेंद्र पांडे श्याम कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे