डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़े मंगल पर दो दर्जन से अधिक धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनआस्था का दिया संदेश


डॉ. राजेश्वर सिंह की उपस्थिति से भंडारों में बढ़ा उत्साह, प्रसाद सेवा और भक्तिमय वातावरण से गूंजा लखनऊ


बड़े मंगल पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरण किया, सामाजिक समरसता और लोकसेवा को दी नई ऊर्जा


डॉ. राजेश्वर सिंह ने धार्मिक आयोजनों के बीच बच्चों संग क्रिकेट खेलकर बढ़ाया उत्साह, 2 स्पोर्ट्स किट भेंट कर किया प्रोत्साहित


भक्ति से जनसेवा तक डॉ. राजेश्वर सिंह का सतत संकल्प— बड़े मंगल पर आस्था, सेवा और सद्भाव का दिखा अद्भुत संगम


लखनऊ। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर सहित लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों, धार्मिक आयोजनों एवं जनसेवा कार्यक्रमों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं के बीच सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। दिनभर चले इन आयोजनों में भक्ति, जनआस्था और लोकसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने निरामय स्वास्थ्य केंद्र, सैन्य पुरम, रहीमाबाद में डॉ. स्वर्णा श्रीवास्तव द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता कर श्रद्धालुओं के बीच सेवा की तथा प्रसाद वितरण का सौभाग्य प्राप्त किया। भक्तों की अटूट श्रद्धा, उत्साह और समर्पण ने आयोजन को विशेष बना दिया।


इसके पश्चात आजाद नगर वार्ड, सरोजनी नगर स्थित धनेश मिश्रा के मंदिर में रामनरेश रावत द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा की एवं प्रसाद वितरण किया। भक्तों का सेवाभाव और उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक रहा।


इसी क्रम में लोकल फोक सिंगर रितु करमचंदानी द्वारा देवी पार्वती निलयम, शनि देव मंदिर परिसर, सेक्टर-एफ, लखनऊ स्थित शनिदेव मंदिर में आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।


चेतक ट्रैवल्स, सेक्टर डी कमेटी हॉल, एलडीए कॉलोनी में दीपू शर्मा (बाबा) द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच सेवा एवं प्रसाद वितरण किया। भक्तों की भक्ति और समर्पण ने आयोजन को अत्यंत भक्तिमय बना दिया।


रामगढ़ कॉलोनी, सी.एम.एस. स्कूल के निकट इंजीनियर आर. ए. सिंह द्वारा आयोजित भंडारे तथा सी.एम.एस. स्कूल के निकट पार्षद कार्यालय के पास सौरभ सिंह (मोनू) द्वारा आयोजित भंडारे में भी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं की सेवा की और प्रसाद वितरण किया।


पारस हाइट्स, एसकेडी हॉस्पिटल के निकट, कानपुर रोड सेक्टर बरगवां में ज्वाला देवी मंदिर के समक्ष शशांक सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा सेवा कार्यों में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।


कोटक महिंद्रा लाइफ, आलमबाग शाखा, फिनिक्स मॉल गेट नंबर-3 के सामने रितेश तिवारी द्वारा आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेवा कार्यों में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त सालेह नगर तिराहा, बांग्ला बाजार में दिलीप राजपूत द्वारा आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच सेवा एवं प्रसाद वितरण किया।


वरदानी हनुमान मंदिर, तेलीबाग में पार्षद के.एन. सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।


सर्व समाज शारदा नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजक अमरेंद्र कुमार (दास बाबू) के नेतृत्व में ए.पी.एस. मार्केट, निकट सैनिक ढाबा, रजनी खंड रोड, सेनानी विहार में आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित होकर सेवा एवं प्रसाद वितरण का सौभाग्य प्राप्त किया।


आकाश एनक्लेव, वृंदावन, तेलीबाग में बूथ अध्यक्ष साधना सिंह द्वारा आयोजित भंडारे तथा मनोकामना कॉम्प्लेक्स, दुर्गापुरी, नीलमथा में सुधीर राजपाल द्वारा आयोजित भंडारे में भी उन्होंने सहभागिता कर सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।


पंचवटी घाट चौक स्थित अहिमर्दन पातालपुरी हनुमान सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट के समर्पित सेवादारों—डॉ. विवेक तांगड़ी, डॉ. पंकज सिंह भदौरिया, ऋद्धि किशोर गौड़, डॉ. अलकेश सोती, आशीष अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, लवलीन खोसला, राहुल मेहरोत्रा, अजय मेहरोत्रा, प्रह्लाद अग्रवाल एवं आनंद मोहन—का विशेष योगदान रहा।


इसके अतिरिक्त कैसरबाग स्थित 3/1 ऑफिसर कॉलोनी, इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के निकट, जे.सी. बोस मार्ग पर प्रभात त्रिपाठी द्वारा आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं के बीच सेवा एवं प्रसाद वितरण किया।


सेक्टर-5, वृंदावन में पार्षद रजनी संजीव अवस्थी द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों एवं सेवादारों का उत्साहवर्धन किया।


इसी क्रम में सेक्टर-डी, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित श्री कैलाश पति मंदिर समिति के तत्वावधान में कुलदीप जी द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता कर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्यों में सहयोग किया।


दादूपुर, बंथरा स्थित श्री भुईंया माता मंदिर में ज्ञानेंद्र सिंह चौहान उर्फ पप्पन द्वारा आयोजित भंडारे में भी उन्होंने सहभागिता कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया और आयोजकों के सेवाभाव की सराहना की।


लतीफ नगर में डॉ. रविंद्र पांडे (सी/ओ अजय शुक्ला) द्वारा आयोजित भंडारे तथा लतीफ नगर चौराहा स्थित त्रिवेदी टेंट हाउस में अशोक कुमार त्रिवेदी एवं नवीन त्रिवेदी द्वारा आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं के बीच सेवा एवं प्रसाद वितरण का सौभाग्य प्राप्त किया।


अवस्थी नगर बाजार, आगरा एक्सप्रेसवे के निकट स्थित शिव दुर्गा संकट मोचन हनुमान मंदिर में रंजन अवस्थी द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा सेवा कार्यों में सहयोग कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।


माती स्थित बड़े बाबा हनुमान मंदिर में राम गोपाल द्वारा आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया तथा सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


बहादुर खेड़ा, मोहनलालगंज रोड पर संजय यादव (राज योगी), प्रदेश अध्यक्ष, जिला कार्य समिति भाजपा द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।


वहीं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड अंतर्गत देवमऊ स्थित भाजपा वार्ड कार्यालय, अवध विहार, गोमती एन्क्लेव के सामने शैलेंद्र सिंह एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं द्वारा आयोजित भंडारे में भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।


इन सभी धार्मिक आयोजनों में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, परोपकार और सामाजिक समरसता का जीवंत संदेश है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।


भंडारों में सहभागिता कर लौटते समय डॉ. राजेश्वर सिंह की नजर राजकीय यू.पी. सैनिक इंटर कॉलेज के समीप मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर पड़ी। बच्चों का उत्साह और खेल के प्रति समर्पण देखकर वे स्वयं वहाँ रुक गए और कुछ समय उनके साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को 2 क्रिकेट स्पोर्ट्स किट भेंट कीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।


समापन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने संकटमोचन हनुमान महाराज से सभी के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की तथा कहा कि सेवा और जनकल्याण की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।