सी.एम.एस. शिक्षिका गोल्ड मेडल से सम्मानित
लखनऊ, 21 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस की शिक्षिका सुश्री ऋचा बिस्ट को उनकी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल हेतु गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। सुश्री ऋचा ने यह उपलब्धि क्रेस्ट टीचर्स मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अर्जित की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि सुश्री ऋचा बिस्ट ने इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड के द्वितीय चरण में
90.48 प्रतिशत जबकि तृतीय चरण में 94.29 प्रतिशत अंकों के साथ गोल्ड मेडल के साथ ही सार्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेन्ट प्रोफिशियन्सी अर्जित कर अपनी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. शिक्षिका की यह उपलब्धि शिक्षण के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु सुश्री ऋचा बिस्ट को हार्दिक बधाई दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 67 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know