सी.यू.ई.टी. में सी.एम.एस. के छात्रों ने लहराया परचम

25 छात्रों ने विभिन्न विषयों में अर्जित किये 99 परसेन्टाइल,

छवि मिश्रा, तेजस्वी कुशवाहा एवं वैभव शर्मा के 100 परसेन्टाइल

लखनऊ, 23 जून। सिटी मान्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने काॅमन यूनिवर्सिटी इन्ट्रेन्स टेस्ट 

(सी.यू.ई.टी.) में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के परिणाम आज अपरान्हः लगभग 3.00 बजे जारी किये गये। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सी.एम.एस. के 84 छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है, जिनमें सी.एम.एस. छात्रा छवि मिश्रा ने इकोनाॅमिक्स एवं साइकोलाॅजी में, तेजस्वी कुशवाहा ने इकोनाॅमिक्स में जबकि वैभव शर्मा ने केमिस्ट्री में शत-प्रतिशत अंक अर्थात 100 परसेन्टाइल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इसी कड़ी में, सी.एम.एस. की संस्कृति चंदेल, वैभवी श्रीवास्तव एवं तेहामी नदीम ने 5 विषयों के पूर्णांक 1250 में से 1000 से अधिक अंक अर्जित किये हैं, जिनमें संस्कृति चंदेल ने 4 विषयों में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक जबकि वैभवी श्रीवास्तव ने 3 विषयों में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। 

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि उपरोक्त छात्रों के अलावा, ओमिशा त्रिपाठी ने इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड एवं गणित में, लक्ष्य त्रिपाठी ने इंग्लिश, बिजनेस स्टडीज एवं इकोनाॅमिक्स में, उत्कर्ष गुप्ता ने इकोनाॅमिक्स, जनरल एप्टीट्यूड एवं गणित में एवं जश्न गुप्ता ने इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड एवं गणित में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि अमृतांश पाण्डेय ने गणित एवं फिजिक्स में, सक्षम गुप्ता ने फिजिक्स एवं केमिस्ट्री में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, चार्वी सक्सेना, अवनि केसरवानी, तहामी नदीम, आरीफा इदरीश, स्वास्तिका मिश्रा, गरिमा जैन, सर्वांगी मिश्रा एवं गौरांगी सिंह ने इंग्लिश में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि प्रांजल मिश्रा, धनंजय चैधरी, शालीन त्रिपाठी एवं अलंकृता सिंह ने जनरल एप्टीट्यूड  टेस्ट में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। इसके अलावा, ऋषि राज शुक्ला ने कम्प्यूटर में जबकि समृद्धि गुप्ता ने पाॅलिटिकल साइंस में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। 

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र आई.ए.एस, पी.सी.एस., जेईई, नीट, क्लैट, सीए, सीईयूटी आदि प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन कर रहे हैं।