मुख्यमंत्री ने टाइम्स नाउ नवभारत के ब्यूरो हेड
श्री विनोद मिश्रा के बड़े भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ : 09 जून, 2026

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टाइम्स नाउ नवभारत के ब्यूरो हेड श्री विनोद मिश्रा के बड़े भाई श्री अखिलेश मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
---------