दिनेश चंद्र खरे बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
लखनऊ । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (7235-भारत) ने दिनेश चंद्र खरे को महासभा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से सनातन समाज व कायस्थ समाज के बीच बढ़-चढ़कर काम करने के चलते पूरे देश में कायस्थ समाज को एकजुट करने व वर्तमान परिवेश में कायस्थ समाज की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी के लिए उनका चयन किया गया है। यह जानकारी संस्था के महासचिव राजेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चा ने दी।