इण्टरनेशनल मैथ्स टीचर्स ओलम्पियाड में
सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन
लखनऊ, 8 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की तीन शिक्षिकाओं ने इण्टरनेशनल मैथ्स टीचर्स ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। इन शिक्षिकाओं में
सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस से सुश्री रूपाली मिश्रा एवं सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस से सुश्री मदीहा हसन एवं सुश्री शहाना हुसैन शामिल हैं, जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 200 टीचर्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर नवोन्मेषी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है। ओलम्पियाड का आयोजन शैक्षिक संस्था अपएजूकेटर्स के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कई देशों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को भी दर्शाती है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका
डा. भारती गाँधी ने इस सफलता हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि इस ओलम्पियाड का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित के साथ ही उन उत्कृष्ट शिक्षकों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है जो अपनी कक्षाओं में रचनात्मकता, ज्ञान और कौशल से भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य हेतु सदैव समर्पित हैं। उन्होंने आगे कहा कि सी.एम.एस. के 67 वर्षीय शैक्षिक सफर में विद्यालय के शिक्षकों ने कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊ वासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know