कराटे में सी.एम.एस. की शांभवी ने जीता गोल्ड

लखनऊ, 11 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की कक्षा-6 की प्रतिभाशाली छात्रा शांभवी सिंह ने ज़िला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन आॅल इंडिया वाडो-काई कराटे-डो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लखनऊ विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, तकनीकी कौशल एवं दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर निकट भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के संकेत दिये हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्वल भविष्य की कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।