अयोध्या में अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- भगवान राम के घर में 'महा डकैती' हुई


अयोध्या पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा और आभूषणों के मामले को लेकर तीखा हमला बोला।


प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि "भगवान राम के घर में महा डकैती हुई है। भगवान के आभूषण, हार, पादुका, सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात और करोड़ों-अरबों रुपये का चढ़ावा गायब हो गया।


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस कथित मामले में "बड़े-बड़े लोग" शामिल हैं और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बनाई गई एसआईटी और दर्ज एफआईआर "फर्जी" हैं तथा इनमें केवल छोटे लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही।


उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपने आरोपों के समर्थन में उन्होंने सिंधी एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2021 में 200 किलो चांदी दान किए जाने का उदाहरण देते हुए दावा किया कि अब दानदाताओं के मन में भी अपने चढ़ावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम के दर्शन करने और श्रद्धालुओं की भावनाओं के समर्थन में अयोध्या आए हैं। वहीं, उनके इन आरोपों को लेकर राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है।