*डिजिटल इंडिया के संकल्प को सरोजनीनगर में साकार कर रहे हैं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह*
*‘डिजिटल सरोजनीनगर’ की परिकल्पना को मिल रहा नया आयाम, 17 डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को मिल रही आधुनिक तकनीकी सुविधाएं*
लखनऊ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “Digital India” अभियान तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के डिजिटल उत्तर प्रदेश एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधानसभा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा “डिजिटल सरोजनीनगर” की अभिनव परिकल्पना को निरंतर साकार किया जा रहा है। इसी संकल्प के अंतर्गत संचालित रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्र आज युवाओं के कौशल विकास एवं आमजन तक डिजिटल सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।
वर्तमान में सरोजनीनगर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 17 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्र संचालित हैं, जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों और युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क डिजिटल एवं कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। इन केन्द्रों पर DCA, ADCA, CCC, O-Level, Graphic Designing, Video Editing एवं 3D Animation जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे युवा आधुनिक तकनीकी कौशल प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
इन केन्द्रों के माध्यम से अब तक 1,001 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न डिजिटल एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 480 से अधिक विद्यार्थी वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल सरोजनीनगर के युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बना रही है।
डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ 17 केन्द्रों में से 7 केन्द्रों पर ई-गवर्नेंस सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं, जहाँ अब तक 7,000 से अधिक नागरिकों ने विभिन्न ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया है। आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, पेंशन, छात्रवृत्ति, आधार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं को लोगों के घर के निकट उपलब्ध कराकर डिजिटल सुशासन को मजबूत किया जा रहा है।
*विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि—*
“डिजिटल क्रांति तभी सफल होगी, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य केवल कंप्यूटर शिक्षा देना नहीं, बल्कि सरोजनीनगर के प्रत्येक युवा को तकनीकी रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना है। साथ ही प्रत्येक नागरिक तक सरकारी डिजिटल सेवाओं की सरल, पारदर्शी एवं त्वरित पहुँच सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘Digital India’ अभियान और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के डिजिटल उत्तर प्रदेश के विजन को ‘डिजिटल सरोजनीनगर’ के माध्यम से धरातल पर उतारना हमारा संकल्प है।”
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल शिक्षा एवं ई-गवर्नेंस सेवाओं का यह अभियान और व्यापक बनाया जाएगा, ताकि सरोजनीनगर का प्रत्येक युवा आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बने तथा प्रत्येक नागरिक को डिजिटल सेवाओं का लाभ उसके अपने क्षेत्र में सहज रूप से उपलब्ध हो सके।


0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know