अन्तर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस पर जन जागरूकता हेतु आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
आबकारी मंत्री प्रतिभागियों को देंगे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र
लखनऊ: दिनांक: 25 जून, 2026
अन्तर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस 26 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश के मद्य निषेध विभाग द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह, सहकारिता भवन के सभागार में ‘मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा एवं जन जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों सहित सेमिनार व संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल पूर्वाह्न 11ः00 बजे से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 19 जून, 2026 को आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know