संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा राजधानी में विभिन्न पर्वों एवं ऐतिहासिक घटनाओं के अवसर पर एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे

इन विभिन्न आयोजनों में देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जायेगा-जयवीर सिंह


लखनऊ: 09 जुलाई, 2026


वित्तीय वर्ष 2026-27 में महापुरूषों की वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्वों, आस्था स्थलों पर आयोजित समारोहों ऐतिहासिक घटनाओं के आयोजन के अवसर पर संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो आयोजन की कार्ययोजना तैयार की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस में आस्था स्थलों, राष्ट्रीय पर्वों तथा ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकारी देना है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को समारोहों से जोड़कर उन्हें मानदेय के माध्यम से आर्थिक लाभ भी पहुंचाना है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना के तहत राजधानी लखनऊ में एक दर्जन सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न अवसरों पर कराये जायेगे। कार्य योजना के तहत बाजनगर शहीद स्मारक स्थल पर काकोरी टेªन एक्शन की वर्षगांठ पर 09 अगस्त, 2026 को आयोजित समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जायेगे। इसी प्रकार काकोरी में 19 दिसम्बर, 2026 को काकोरी बलिदान दिवस के अवसर पर तथा अक्टूबर में गिरजा देवी समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि दिसम्बर, 2026 में अटल जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा 24-25 जुलाई, 2026 को राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी, रिवरवैली सिविलाइजेशन ऑफ उ0प्र0 एवं आर्कियोलॉजिकल कल्चरल हेरिटेज टूरिज्म प्रोजेक्ट के तहत पुरातत्व निदेशालय के सौजन्य से कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 11 नवम्बर, 2026 को जनजातीय उत्सव बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर उ0प्र0 लोक एवं जनजाति संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगे। इसके अलावा नवम्बर/दिसम्बर मंे पुतुल पर्व उ0प्र0 एवं राजस्थान, बंगाल की कठपुतली परम्परा पर आधारित कार्यक्रम सम्पन्न कराये जायेगे।

श्री जयवीर सिंह ने बताया कि जनवरी, 2027 में यूपी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर 05 दिवसीय शिविर सैण्ड आर्ट कार्यक्रम का आयोजन राज्य ललितकला अकादमी के सौजन्य से कराये जायेगे। इसके अतिरिक्त 10 जनवरी, 2027 को वर्कशॉप संग्रहालय विज्ञान/सिक्कों पर आधारित 06 दिवसीय आयोजन राज्य संग्रहालय लखनऊ के तत्वाधान में कराये जायेगे। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त, 2026 को एक दिवसीय सेमिनार मोक्ष सप्तमी तथा 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर, 2026 को कत्थक सम्राट गुरू लच्छू महराज समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसमें प्रदेश व देश के विख्यात कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम सम्पन्न होगे। यह आयोजन उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से आयोजित होगा।