अंशिका को 1,20,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 3 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका सेठ ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की बदौलत अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आॅफ कैलीफोर्निया (डेविस) से उच्चशिक्षा हेतु 1,20,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। अंशिका को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं कनाडा के 16 अन्य विश्वविद्यालयों ने भी इस प्रतिभाशाली छात्रा को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। अंशिका ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को जिन अन्य विश्वविद्यालयों ने उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है, उनमें अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ़ मैसाचुसेट्स एमहस्र्ट, ब्राउन यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क यूनिवर्सिटी, नार्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी आॅफ़ इलिनोइस (अर्बाना), यूनिवर्सिटी आॅफ़ कैलिफ़ोर्निया (इरविन), यूनिवर्सिटी आॅफ़ कैलिफ़ोर्निया (सैन डिएगो), यूनिवर्सिटी आॅफ़ विस्काॅन्सिन-मैडिसन एवं ड्यूक यूनिवर्सिटी, इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ़ मैनचेस्टर, यूनिवर्सिटी कालेज लंदन, किंग्स कालेज लंदन एवं इंपीरियल कालेज लंदन एवं कनाडा की यूनिवर्सिटी आॅफ़ टोरंटो, यूनिवर्सिटी आॅफ़ ब्रिटिश कोलंबिया एवं यूनिवर्सिटी आॅफ़ टोरंटो (मिसिसागा) शामिल हैं।

श्री खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। श्री खन्ना ने आगे बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।