अलीगंज आईटीआई में 12 जुलाई को विधायक डॉ. नीरज बोरा लगाएंगे पौधा



लखनऊ: 10 जुलाई, 2026


उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग द्वारा प्रदेशभर के आईटीआई संस्थानों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में माननीय विधायक डॉ० नीरज बोरा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि 12 जुलाई को विधायक डॉ. नीरज बोरा की उपस्थिति में संस्थान के समस्त कार्यदेशकों, अनुदेशकों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षार्थियों द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ को वृक्षारोपण का 6000 पौधों का लक्ष्य आवंटित किया गया है, लेकिन संस्थान द्वारा आवंटित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।