अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में सी.एम.एस. 

छात्रों ने 2 गोल्ड मेडल समेत 8 पदक जीते

लखनऊ, 15 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों ने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में 2 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल एवं 3 ब्रांज मेडल समेत कुल 

8 मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन भाषा भारती परिषद, दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। इस ओलम्पियाड के अन्तर्गज जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अगम्य वर्मा एवं आराध्या शर्मा ने गोल्ड मेडल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि रुदेश पटेल, ध्रुव दीक्षित एवं सम्यक त्रिवेदी ने सिल्वर मेडल और शौर्य वर्मा, विनायिका बाजपेयी एवं राघव पाण्डेय ने ब्राज मेडल अपने नाम किया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस के इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपने हिन्दी ज्ञान का शानदार प्रदर्शन का साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।