लखनऊ 02 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन 4 एवं 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर राजधानी लखनऊ आएंगे। अपने प्रवास के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में संगठन की कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद करेंगे तथा अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजको के सम्मेलन को संबोधित कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन करेगें।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित प्रवास को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने गुरूवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने बैठक में कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश प्रवास संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा संगठनात्मक प्रदेश है और यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम तथा संगठन सर्वाेपरि की भावना के साथ कार्य करता है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को नई गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और कार्यकर्ताओं में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर उत्साह है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल रहेगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर संगठन की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी बैठकों की रूपरेखा तय कर दी गई है तथा प्रत्येक कार्यक्रम अनुशासित, समयबद्ध एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सेवा, संपर्क एवं समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों को संगठन की कार्ययोजना के रूप में आत्मसात करते हुए आगामी दायित्वों के निर्वहन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रवास उत्तर प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यगति प्रदान करेगा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का प्रवास हम सभी के लिए प्रेरक और पथप्रदर्शक साबित होगा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के प्रवास को लेकर पार्टी मुख्यालय पर आयोजित बैठकों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर, श्री नीरज सिंह, श्री कामेश्वर सिंह, श्री शंकर गिरि, श्री देवेश कोरी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह, श्री संजय राय, श्रीमती गीता शाक्य, श्री शंकर लोधी, श्री उपेन्द्र रावत, प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह, श्री राहुल बाल्मीकि, श्री अवधेश श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, लखनऊ के विधायक गण व अन्य पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know