जनरल विपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड के लिए 43.76 करोड़ रुपये स्वीकृत
लखनऊ: 01 जुलाई, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने जनरल विपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड के अंतर्गत विकसित की जा रही आधारभूत अवसंरचना को गति देने के लिए आंतरिक सड़कों एवं जल निकासी निर्माण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में 43.76 करोड़ रुपये से अधिक की तीसरी किश्त जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर है।
इस परियोजना के अंतर्गत जनरल विपिन रावत डिफेन्स इण्डस्ट्रियल कारीडोर, झांसी नोड के तहत जनपद झांसी में आन्तरिक सड़कों एवं जल निकासी के निर्माण का कार्य किया जायेगा। इससे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में उद्योगों के लिए आधुनिक एवं विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रक्षा विनिर्माण इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में निवेश तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इस संबंध में अवस्थापना विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का आहरण केवल वास्तविक एवं तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know