मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में दिवंगत उद्योगपति एवं समाजसेवी
श्री ओमप्रकाश जालान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ : 10 जुलाई, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में जंगल नकहा नंबर-2 स्थित स्व0 श्री ओमप्रकाश जालान के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी श्री ओमप्रकाश जालान का निधन विगत 08 जुलाई को हो गया था।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 श्री ओमप्रकाश जालान के परिजनों से संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया।