मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में दिवंगत व्यवसायी और समाजसेवी
श्री बालकृष्ण सर्राफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
श्री बालकृष्ण सर्राफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
लखनऊ : 10 जुलाई, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में गोलघर की गांधी गली स्थित दिवंगत श्री बालकृष्ण सर्राफ के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञातव्य है कि व्यवसायी, समाजसेवी और श्रीराम मंदिर आंदोलन के समर्पित कार्यकर्ता श्री बालकृष्ण सर्राफ का निधन विगत 04 जुलाई को हो गया था।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 श्री बालकृष्ण सर्राफ के परिजनों से संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know