इण्टरनेशनल नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को
लखनऊ, 21 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की कक्षा-7 की प्रतिभाशाली छात्रा आरोही यादव ने उदयपुर, राजस्थान में आयोजित ए.आई.डी.ए. इण्टरनेशनल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता आॅल इण्डिया डांसर्स एसोसिएशन (ए.आई.डी.ए.) के तत्वावधान में आयोजित हुई। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आरोही ने अपने संगीत ज्ञान व मनमोहक नृत्य प्रतिभा की बदौलत प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने आरोही की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका
डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know