राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम
8 गोल्ड मेडल समेत 14 पदक अर्जित कर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अपने नाम की, नगद पुरस्कारों से सम्मानित
लखनऊ, 11 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस एवं अलीगंज प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों अयान यादव, रजुता साहू एवं कृष्ण दुबे को ‘समन्वय राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप’ में अभूतपूर्व तैराकी प्रतिभा हेतु इण्डिविजुअल चैम्पियनशिप एवं नगद पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस चैम्पियनशिप में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सी.एम.एस. के इन तीनों बाल तैराकों ने 8 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर मेडल एवं 2 ब्रांज मेडल समेत कुल 14 पदक अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है। चैम्पियनशिप आयोजन खेल निदेशालय, उ.प्र., एवं यूपी स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार तैराकों के उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि इस तैराकी चैम्पियनशिप में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के छात्र अयान यादव ने 5 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रांज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र कृष्ण दुबे ने 3 गोल्ड मेडल,
2 सिल्वर मेडल एवं 2 ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। इन दोनों छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इण्डिविजुअल चैम्पियनशिप के साथ ही क्रमशः 7,400 रूपये एवं 5,000 रूपये के नगद पुरस्कारों से नवाजा गया। इसी प्रकार, बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा रजुता साहू ने
50मी एवं 200मी ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में 2 ब्रांज मेडल अपने नाम किया, जिसके लिए रजुता को 1200 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्री खन्ना ने बताया कि इस तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रमाणित कर दिया कि आगे चलकर ये बाल तैराक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं। श्री खन्ना ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know