वाराणसी से मिर्जापुर तक निकली विश्व हिंदू रक्षा परिषद् की भव्य “जागो हिन्दू जागो यात्रा”


हिन्दू राष्ट्र निर्माण तक संकल्प जारी रहेगा : गोपाल राय


मिर्जापुर, वाराणसी सोमवार : विश्व हिंदू रक्षा परिषद् (VHRP) द्वारा वाराणसी से मिर्जापुर तक भव्य “जागो हिन्दू जागो यात्रा” का आयोजन किया गया। जिसमें 50 गाड़ियों से 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया यह यात्रा आखरी चौराहा से निकल गई और मिर्जापुर के अदलपुरा स्थित शीतला धाम में समापन किया गया । इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, संगठनात्मक एकता तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति जनजागरण करना था।


विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि यह यात्रा हिंदू समाज को सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने और युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई है।


उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विशेष रूप से बहन-बेटियों को प्रेम संबंधों के नाम पर होने वाले छल लव जिहाद तथा जबरन धर्मांतरण जैसे विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। यात्रा के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों से सतर्क रहने, सही जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या धोखे की स्थिति में अपने परिवार और प्रशासन से संपर्क करने का आह्वान किया गया। यात्रा के दौरान गोपाल राय ने कहा कि “बढ़ते लव जिहाद” और जबरन धर्मांतरण को लेकर हमने “जागो हिन्दू जागो यात्रा” का आयोजन किया है, जो वाराणसी से मिर्जापुर तक निकाली गई है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू समाज को इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहता हूँ कि हिंदू समाज सामाजिक एवं सांस्कृतिक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहे और अपनी आने वाली पीढ़ियों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़कर रखे। उन्होंने कहा कि जिहादी ताकतों की गतिविधियाँ चिंता का विषय हैं और समाज को सतर्क एवं संगठित रहने की आवश्यकता है।


राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए।


गोपाल राय ने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद् का संकल्प हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं होता, तब तक उनका संकल्प और जनजागरण अभियान निरंतर जारी रहेगा।


इस यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता तथा राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।