सी.एम.एस. राजीजीपुरम कैम्पस द्वारा रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर ‘वन महोत्सव’ का आयोजन
राज्यमंत्री श्री सतीश शर्मा ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखनऊ, 10 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस द्वारा देश के रक्षामंत्री
श्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस (10 जुलाई) के सुअवसर पर आज ‘वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री श्री सतीश शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने पर्यावरण को समर्पित रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा पर्यावरण संवर्धन का अभूतपूर्व अलख जगाया, साथ ही रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सतीश शर्मा, राज्यमंत्री, द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री शर्मा ने रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
श्री शर्मा ने कहा कि सिटी मोण्टेसरी स्कूल एक ऐसी शिक्षण संस्था है जो समाज के सभी वर्गों में पर्यावरण संरक्षण का अलख जगा रहा है, जिससे कि भावी पीढियां हरे भरे शुद्ध वातावरण में सांस ले सकें व सुरक्षित रहें। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पहले, मुख्य अतिथि श्री सतीश शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह का यह जन्मदिवस समारोह जनमानस को पर्यावरण संवर्धन का संदेश देने का सुअवसर है। वास्तव में, वृक्ष हमारे जीवन के संरक्षक हैं, जो हमें आक्सीजन प्रदान कर और कार्बन डाईआक्साइड को अवशोषित कर मनुष्यता को प्रतिपल नवजीवन प्रदान करते हैं। प्रो. किंगडन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में देश ने रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां एवं आत्मनिर्भरता हासिल की है।
इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को पर्यावरण संवर्धन हेतु प्रेरित किया। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं विश्व एकता प्रार्थना से हुआ एवं इसके उपरान्त सुमधुर गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण से छुटकारा आदि विभिन्न मुद्दों पर सारगर्भित प्रस्तुतियों से जनमानस को जागरूक किया।
सी.एम.एस. राजाजीपुरम की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनमानस का आह्वान किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान दें।



0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know