प्राइमरी मैथमेटिक्स वल्र्ड कान्टेस्ट में प्रतिभाग
हेतु हाँगकाँग जायेगा सी.एम.एस. छात्र दल
लखनऊ, 9 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 6 सदस्यीय छात्र दल ‘प्राइमरी मैथमेटिक्स वल्र्ड कान्टेस्ट’ में प्रतिभाग हेतु हाँगकाँग जा रहा है। यह अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता हाँगकाँग की ख्याति प्राप्त सामाजिक-शैक्षिक संस्था पो ल्युँग कुक की मेजबानी में 15 से 19 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विश्व के लगभग 45 देशों के 14 वर्ष से कम उम्र के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु हाँगकाँग रवाना होने वाले छात्रों में सी.एम.एस. महानगर के छात्र अहान कटियार, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के छात्र मोहम्मद समद, सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र आरुष निगम एवं
सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की छात्रा अलिश्बा सादिक शामिल हैं। इस छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री श्रेया गुप्ता करेंगी जबकि डिप्टी लीडर के रूप में सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के शिक्षक श्री अबू साद हाँगकाँग जा रहे हैं।
श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य भावी पीढ़ी को गणित के समग्र ज्ञान से अवगत कराना, गणित विषय में उनकी रुचि जागृत करना, विश्व के विभिन्न देशों के प्राइमरी स्तर के छात्रों में गणित ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ ही उनकी गणितीय प्रतिभा का उभारना है।
श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को विश्व के विभिन्न देशों के बाल गणितज्ञों के साथ अपनी गणित प्रतिभा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिलेगा। यह गणित प्रतियोगिता उभरते बाल गणितज्ञों को गणित की नवीनतम जानकारियों का सुअवसर उपलब्ध कराने के साथ ही प्राइमरी स्तर के छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी गणित प्रतिभा का प्रदर्शन करने एवं भावी पीढ़ी में विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता सारे विश्व के लिए प्राइमरी गणित का एक समान पाठ्यक्रम विकसित करने पर जोर देती है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know