खरीका प्रथम वार्ड में “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह की सहभागिता
मंडल अध्यक्ष रामाकांत मिश्रा ‘राजन’ को स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से किया आत्मीय संवाद
मेधावी विद्यार्थियों, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निर्णय
आज माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल के खरीका प्रथम वार्ड में मंडल अध्यक्ष श्री रामाकांत मिश्रा ‘राजन’ के आवास पर आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक जी ने मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं, जनसुविधाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर आत्मीय संवाद किया।
माननीय विधायक जी ने जनसंवाद एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताते हुए कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी ने मंडल अध्यक्ष श्री रामाकांत मिश्रा ‘राजन’ को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
क्षेत्र के विकास तथा युवा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधायक जी ने मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं लैपटॉप उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। साथ ही महिलाओं के कौशल एवं आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, विद्यार्थियों के लिए डिजिटल क्लास की सुविधा उपलब्ध कराने, मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का भी संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद पूनम मिश्रा, पार्षद सिंह (खरीका प्रथम वार्ड), पार्षद प्रत्याशी आमोद कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मनोज रावत, सेक्टर संयोजक बीनू मिश्रा, आराधना पांडेय, बूथ अध्यक्ष गोकर्ण रावत, मंडल उपाध्यक्ष राजू बाजपेयी, बूथ अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अनूप सिंह बिष्ट, रिंकू सिंह, आरती भास्कर, दिनेश पांडेय, पंकज पांडेय, अर्चना बोहरा, रीना उपाध्याय, अपर्णा भारती, मंडल कोषाध्यक्ष अंचल साहू, मंडल महामंत्री संतोष सिंह सेंगर, विनय सुदन, बूथ अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के शेर अली, रेखा शर्मा, जय श्री शर्मा, ए.पी.एस. राठौर, मंडल मंत्री संगीता देवी, धनेश्वर कुमार एवं सेक्टर संयोजक राजेश चावला सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आत्मीय संवाद, संगठनात्मक मजबूती एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनभागीदारी ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने पुनः दोहराया कि सरोजनीनगर के सर्वांगीण, समावेशी एवं सशक्त विकास हेतु उनका संकल्प अडिग है।
.jpeg)

.jpeg)



0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know