सी.एम.एस. छात्र ‘सार्टिफिकेट आॅफ हाई डिस्टिंक्शन’ से सम्मानित

लखनऊ, 6 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-7 के छात्र अजेन्द्र प्रताप सिंह को इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय रीजनिंग प्रतियोगिता में ‘सार्टिफिकेट आॅफ हाई डिस्टिंक्शन’ से नवाजा गया है। अजेन्द्र ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि अपने नाम की है और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु अजेन्द्र के उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। 

श्री खन्ना ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च 

(ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें विश्व के लगभग 

18 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने उच्च-विशिष्टता अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। 

श्री खन्ना ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।