सी.एम.एस. छात्रों ने धूमधाम से मनाया वन महोत्सव, 

धरती को हरा-भरा रखने का दिया संदेश

लखनऊ, 4 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के छात्रों ने आज बड़े उत्साह व उल्लास के साथ ‘वन महोत्सव’ मनाया और वृक्षारोपण समेत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ‘हरी-भरी धरती’ का अलख जगाकर सभी को पर्यावरण संवर्धन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण से हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया एवं प्रधानाचार्या 

श्रीमती अनुपमा चेकर के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में पौधे रोपे, उनकी निराई-गुड़ाई कर पानी दिया एवं इन पौघों के बड़े होने की कामना की। यह वन महोत्सव भावी पीढ़ी में प्रकृति प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण की भावना एवं समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सुदृढ़ करने का अभूतपूर्व अवसर साबित हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा चेकर ने कहा कि पर्यावरण की समस्या किसी एक राष्ट्र की नहीं वरन समस्त विश्व की है और यह सारी मानवजाति को प्रभावित करती हैं। ऐसे में, भावी पीढ़ी को पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक बनाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा एवं किशोर पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से तो अवगत कराते हैं, साथ ही उनमें हरी-भरी प्रदूषण मुक्त धरती के प्रति ललक भी जगाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर आधारित एक आॅडियो-विजुअल प्रस्तुति प्रदर्शित की गई, जिसमें वृक्षारोपण, कागज़ के थैलों का उपयोग, कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा, सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के छात्रों ने विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।   छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ‘ए ब्रीथ आॅफ होप’ समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, बढ़ते कचरे एवं घटते हरित क्षेत्र जैसी चुनौतियों पर प्रभावी संदेश दिया गया।

प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें ईको-वारियर्स ने प्रेरक संदेशों से सुसज्जित तख्तियों के साथ ग्रीन मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाया, तो वहीं दूसरी ओर फैन्सी ड्रेस रैम्प वाॅक ‘ट्रैश टू ट्रेज़र’ में छात्रों ने अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन कर रचनात्मकता एवं सतत् सोच का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले परिवारों को ग्रीन फैमिली अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बतया कि सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. अपने 65000 छात्रों, नके माता-पिता व अभिभावकों के माध्यम से समस्त लखनऊवासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित कर रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि बच्चों में यदि शुरू से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित किए जाएँ, तो आगे चलकर सी.एम.एस. छात्रों ने धूमधाम से मनाया वन महोत्सव, 

धरती को हरा-भरा रखने का दिया संदेश

लखनऊ, 4 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के छात्रों ने आज बड़े उत्साह व उल्लास के साथ ‘वन महोत्सव’ मनाया और वृक्षारोपण समेत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ‘हरी-भरी धरती’ का अलख जगाकर सभी को पर्यावरण संवर्धन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण से हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया एवं प्रधानाचार्या 

श्रीमती अनुपमा चेकर के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में पौधे रोपे, उनकी निराई-गुड़ाई कर पानी दिया एवं इन पौघों के बड़े होने की कामना की। यह वन महोत्सव भावी पीढ़ी में प्रकृति प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण की भावना एवं समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सुदृढ़ करने का अभूतपूर्व अवसर साबित हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा चेकर ने कहा कि पर्यावरण की समस्या किसी एक राष्ट्र की नहीं वरन समस्त विश्व की है और यह सारी मानवजाति को प्रभावित करती हैं। ऐसे में, भावी पीढ़ी को पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक बनाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा एवं किशोर पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से तो अवगत कराते हैं, साथ ही उनमें हरी-भरी प्रदूषण मुक्त धरती के प्रति ललक भी जगाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर आधारित एक आॅडियो-विजुअल प्रस्तुति प्रदर्शित की गई, जिसमें वृक्षारोपण, कागज़ के थैलों का उपयोग, कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा, सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के छात्रों ने विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।   छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ‘ए ब्रीथ आॅफ होप’ समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, बढ़ते कचरे एवं घटते हरित क्षेत्र जैसी चुनौतियों पर प्रभावी संदेश दिया गया।

प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें ईको-वारियर्स ने प्रेरक संदेशों से सुसज्जित तख्तियों के साथ ग्रीन मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाया, तो वहीं दूसरी ओर फैन्सी ड्रेस रैम्प वाॅक ‘ट्रैश टू ट्रेज़र’ में छात्रों ने अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन कर रचनात्मकता एवं सतत् सोच का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले परिवारों को ग्रीन फैमिली अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बतया कि सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. अपने 65000 छात्रों, नके माता-पिता व अभिभावकों के माध्यम से समस्त लखनऊवासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित कर रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि बच्चों में यदि शुरू से ही पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित किए जाएँ, तो आगे चलकर वे स्वच्छ एवं सतत् विश्व के निर्माण में महती निभाएँगे।

वे स्वच्छ एवं सतत् विश्व के निर्माण में महती निभाएँगे।