गोरखपुर की 03 परियोजनाओं के लिए 70.95 रूपये से अधिक की धनराशि मंजूर

लखनऊ: 21 अगस्त, 2026

प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) योजना के अंतर्गत जनपद गोरखपुर की 03 परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 70 लाख 95 हजार 06 सौ 59 रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए इसकी प्रति जिलाधिकारी, गोरखपुर को प्रेषित कर दी गई है।
शासनादेश के अनुसार जनपद गोरखपुर में वि0ख0 पिपरौली, ग्राम भीटी खोरिया हेतु 23.55 लाख रूपये, वि0ख0 सहजनवा, ग्राम अनन्तपुर हेतु 23.81 लाख रूपये तथा वि0ख0 पाली, ग्रामी लोनिया हेतु 23.59 रूपये की धनराशि मंजूर की गयी है। मंजूर की गई धनराशि संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जाएगी।