प्रदेश के 04 जनपदों में 08 गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत
लखनऊ: 11 अगस्त, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश के 04 जनपदों में 08 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय जनपद शाहजहांपुर के ग्रा0-सिमरा वीरान-02, 03, 04, 05 तथा 06 तह0-पुवायां, चित्रकूट के ग्रा0-ददरी माफी, तह0 मानिकपुर, गाजीपुर के राजकीय बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र परजीपाह-02, कासिमबाद और लखीमपुर के ग्रा0 बरबर, तह0 मोहम्मदी में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना में किया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र हेतु 160.12 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये है कि गो संरक्षण केन्द्रों हेतु निर्गत की गयी धनराशियों के नियम संगत व्यय, विवरण/उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा भौतिक प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने का दायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग का होगा।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know