लखनऊ में पशु जैविक औषधि संस्थान के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत
लखनऊ: 19 अगस्त, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत जनपद लखनऊ के अयोध्या रोड, बादशाहबाग में पशुपालन कालोनी पशु जैविक औषधि संस्थान के निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 05 करोड़ मात्र रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश में निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही के सापेक्ष कार्यदायी संस्था को जो धनराशि अवमुक्त की जाएगी, वह कार्य की आवश्यकतानुसार होनी चाहिए। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उसी प्रयोजन हेतु किया जाएगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know