दिव्य आशीष योग संस्थान द्वारा 4th DAYS AN Sports Competitions – 2026 का भव्य आयोजन 16 अगस्त को


लखनऊ।


भारतीय स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वस्थ, अनुशासित एवं खेल भावना से परिपूर्ण भारत के निर्माण के उद्देश्य से दिव्य आशीष योग संस्थान (AN Yoga Institute) द्वारा संचालित DAYS AN Group of Sports के तत्वावधान में "4th DAYS AN Sports Competitions – 2026" का भव्य आयोजन 16 अगस्त 2026 (रविवार) को दिव्य आशीष योग संस्थान, सेक्टर-जे, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।


इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय खेल एवं योग संस्कृति को बढ़ावा देते हुए बच्चों, युवाओं एवं वयस्कों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक तनाव से मुक्ति, आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।


प्रतियोगिता में कुल 8 रोमांचक प्रतियोगिताओं— योगासन प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता, थ्री लेग रेस, स्पून विद मार्बल रेस, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, पोटैटो रेस तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


प्रतियोगिता 6–8 वर्ष, 9–12 वर्ष, 13–15 वर्ष, 16–19 वर्ष तथा 20 वर्ष एवं उससे अधिक (Open Category) आयु वर्गों में आयोजित होगी। Open Category में विशेष रूप से योगासन प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को Winner, Runner-Up एवं Consolation Prize, Official Winner Certificate, सभी प्रतिभागियों को Digital Participation E-Certificate तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को Champion of DAYS Sports – 2026 सम्मान प्रदान किया जाएगा।


प्रतियोगिता के लिए केवल Online Registration मान्य होगा। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण पूर्ण कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।


इस आयोजन को सफल बनाने में दिव्य आशीष योग संस्थान की सचिव सुश्री नेहा खरे, उपाध्यक्ष श्री शिवम वर्मा, संस्थापक सदस्य श्री मोहम्मद उमर, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष, संरक्षिका श्रीमती लक्ष्मी देवी, अकाउंट मैनेजर श्री आशुतोष शर्मा, इवेंट कोऑर्डिनेटर श्री राज कनौजिया, इवेंट मैनेजर सुश्री पलक चौरसिया, संस्थापक श्री आशीष, तथा दिव्य आशीष योग संस्थान परिवार के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान एवं सतत परिश्रम सराहनीय है।


संस्थापक श्री आशीष  ने सभी अभिभावकों, विद्यालयों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं होते, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिकों के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल हैं।


संपर्क सूत्र:

📞 6386659500 | 8127227284