- सिसोलर पुलिस की गिरफ्त में दबोचा गया गैंगस्टर अपराधी-
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सिसोलर पुलिस ने ग्राम खैरी निवासी 45 वर्षीय फरार चल रहे वारंटी गैंगस्टर अपराधी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ बाबूजी पुत्र राजा भैय्या को दबोचने में कामयाबी हासिल की। सिसोलर पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर अपराधी के खिलाफ चल रहे केस नं-1015/2022, जबकि सिसोलर थाने दर्ज अपराध संख्या-93/2022 धारा 29(6)(1)3गैंगस्टर के तहत अदालत से वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद सिसोलर पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खासतौर से एस आई मुहम्मद महफूज सहित कांस्टेबल प्रमोद यादव शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know