उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में जुलूसे मुहम्मदी बड़े एहतराम और शानो शौकत के साथ निकाला गया। जुलूसे मुहम्मदी में हिन्दू मुस्लिम भाईयों की गंगा जमुनी तहजीब का बहुत ही खूबसूरत नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता उर्फ धीरू, मकबूल अहमद साबरी के साथ ही रोहित गुप्ता व बाकी पदाधिकारियों ने उलमाये इकराम को हार पहनाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका खैरमखदम किया। जुलूसे मुहम्मदी का जगह-जगह पानी, शर्बत पिलाकर आपसी भाईचारे की बेहतरीन मिसाल पेश की गई।
इस दौरान मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ ही चैन अमन और आपसी भाईचारे की सलामती के लिये खासतौर से दुआ की गई। जुलूसे मुहम्मदी में हिफाजत के मद्देनजर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज, एस आई सुरेन्द्र पटेल दल बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know