रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अख्तर****


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में साफ सुथरे पीने का पानी मुहय्या कराने के मकसद से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने मौदहा ब्लाक के छिरका गांव में जल जीवन मुहिम के तहत बन रहे सी.डब्ल्यू.आर. (क्लियर वाटर रिजर्वायर) की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

​इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने सी.डब्ल्यू.आर. कैम्पस और पानी के स्टोर टैंक के स्ट्रक्चर का बारीकी से जायजा लेते हुये अधिकारियों और काम करने वाली एजेंसी के नुमाइंदों से मौके पर किये जा रहे इंतिजामों की जानकारी ली। एडीएम ने जिम्मेदारों को सख़्त हिदायत देते हुये कहा कि स्टोर किये गये पानी के टैंक की पाबंदी और बेहतर तरीके से सफाई किये जाने के साथ ही कैम्पस की देखभाल का भी खास ख्याल रक्खा जाये। अपर जिलाधिकारी ने साफतौर पर कहा कि पीने के साफ पानी के इंतिजामों की पाबंदी के साथ देखभाल और मेंटीनेंस में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

​एडीएम ने कहा कि जल जीवन मुहिम का मकसद गांव के लोगों को साफ सुथरा पीने का पानी मुहय्या कराना है। इसलिये जिम्मेदार अधिकारी ये तय करलें कि, पीने के पानी की सप्लाई बेहतर और दमदार तरीके से गांव वालों को मिले, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को सख़्त हिदायत देते हुये कहा कि प्रोजेक्ट के सारे काम वख्त पर बिना देर किये बेहतर तरीके से पूरे कर लिये जाये।