उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं बुन्देलखण्ड प्रभारी शंकर लाल लोधी के प्रथम आगमन पर एक भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कुरारा की अध्यक्ष एवं भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री तथा राठ (विधानसभा 229) से पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आशारानी कबीर ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का मार्गदर्शन सदैव सभी कार्यकर्ताओं के साथ बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में संगठन न केवल और अधिक मजबूत होगा, बल्कि पार्टी को एक नई ऊर्जा और दिशा भी मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know