इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी  बनाकर नाबालिग छात्र छात्राओं के विडियो, फोटो शेयर करने वाला शातिर सोनू ओमरे चढा पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट --सैय्यद जावेद आखतर


उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के उरई मुख्यालय  में इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग छात्र छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर  शेयर और पोस्ट   करने वाला  युवक साइबर क्राइम थाना पुलिस के हत्थे चढा। पुलिस के  मुताबिक  सोनू ओमरे नामक युवक  इंस्टाग्राम पर फर्जी  आईडी बनाकर नाबालिग छात्र छात्राओं के  आपत्तिजनक वीडियो, फोटो  पोस्ट करने के साथ ही शेयर करता था। पुलिस ने जब इस सनसनखेज मामले की जांच शुरू की, तो उसके मोबाइल से पुलिस को बडी तादाद में  नाबालिग छात्र छात्राओं के  आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले, जिसके बाद  पुलिस ने युवक  के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड बरामद किये  हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ सख्त  कार्यवाही करते हुये

मामला दर्ज करने के बाद उसे  गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। पुलिस अब इस बात  की गहराई से छानबीन कर रही है कि युवक के साथ  इस कार्य  और कौन लोग शामिल हैं, साथ ही पकडे गये युवक के पास वीडियो और फोटो कहाँ से आते हैं, और इसका सम्पर्क विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति या गेंग से तो नहीं, जिनको ये वीडियो और फोटो भेज  कर मोटी रकम कमाता है।