सुप्रीम अदालत की निगरानी में होने वाले समाधान समारोह के लिये सात मामलों को चुना गया
--रिपोर्ट -- सैय्यद जावेद अखतर--
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सुप्रीम अदालत की निगरानी में आयोजित होने वाले "समाधान समारोह" के लिये चुने गये सात मामलों में जिला जज मनोज कुमार राय अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटि के निर्देशन में 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाले "समाधान समारोह" के लिए चुने गये सात मामलों में स्पेशल सिटिंग आयोजित की गई। सिटिंग के दौरान पक्षकारों के बीच आपसी बातचीत के जरिये मिमलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के साथ ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे के मकसद से विस्तृत कोशिश की गई। इस मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ ही जिला जज ने गठित तीनों स्पेशल बेंच के अध्यक्ष के तौर में अपर जिला, सत्र जज (एससी/एसटी) रणवीर सिंह, अपर जिला, सत्र अदालत (ई.सी. एक्ट) संजय कुमार गोंड, अपर जिला, सत्र अदालत लवी यादव मौजूद रहीं। बैंच के मैम्बर के तौर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अभिषेक त्रिपाठी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अरुण यादव, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), एफ.टी.सी. कीर्ति मिश्रा मौजूद रहीं। बतौर मीडियेटर के तौर में राजनारायण निगम, शिवशरण गुप्ता, सैय्यद मुबीन अहमद ने पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिये दमदार मीडियेटर की कार्यवाही की। वही भारी बारिश के बावजूद पक्षकारों ने खुशी से स्पेशल सिटिंग में सहभागिता की। राठ क्षेत्र से रामदयाल, शौखी, बुधुवा सहित अन्य पक्षकार मौजूद रहे, जिन्होंने मध्यस्थता की कार्यवाही में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरविंद कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) आदर्श कुमार सहित पक्षकार मौजूद रहे। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि संबंधित प्रकरण नीतिगत (Policy Matter) प्रकृति के हैं, उनमें जरुरी कार्यवाही शासन स्तर पर प्रचलित है।
स्पेशल सिटिंग के दौरान सभी चिन्हित मामलों में पक्षकारों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए मामलों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।



0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts, please let me know